कुत्ते को बचाने में खाई में पलटी कार...

मोरवन। यह सड़क दुर्घटना सोमवार को निम्बाहेड़ा-उदयपुर रोड पर हुई। जिले के ग्राम मोरवन के अरविंद पंचोली, विष्णु पंचोली, नरेंद्र पंचोली, किशोर पंचोली और बंटी राठौर कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंडफिया स्थित सांवरियाजी गए थे। लौटते समय निम्बाहेड़ा-उदयपुर रोड पर ग्राम चिकारड़ा के समीप एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर खाई में भरे पानी में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग तैरकर बमुश्किल बाहर निकल सके। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पांचों घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया। इस सड़क दुर्घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने युवकों के सुरक्षति होने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ली।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |