चोरो ने हनुमान मंदिर की दानपेटी को बनाया निशाना...

नीमच। नयागांव के पंचमुखी बालाजी मंदिर का दान पात्र तोड़कर चोर नगदी चुराने में सफल हुए हैं। घटना सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। नयागांव पुलिस ने बताया कि महू-नसीराबाद हाई-वे के पुराने आरटीओ बेरियर के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर की लोहे की जाली के सरिए काटे और मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद लोहे के सरिए से दान पात्र के ऊपर के हिस्से में छेदकर उसमें से करीब 20 से 25 हजार रुपए की दान राशि चुरा ली। इसके अलावा मंदिर से एक दीवार घड़ी भी चोरों ने चुराई है। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेंद्र बैरागी को मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने पर लगी। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |