टायर फटा, बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त दो बच्चों की मौत..
Report By: | 22, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सिंगोली। नीमच-सिंगोली मुख्य सड़क मार्ग स्थित झांतला मोड़ के पास शाम 6 बजे करीब एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बोलेरो में एक ही परिवार के महिला पुरुषो सहित 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में अधिकतर लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आलोरी गरवाड़ा निवासी एक परिवार बोलेरो में सवार होकर तिलस्वा महादेव एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। झाँतला के पास उक्त वाहन क्रमांक MP 44 CA 6907 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में गंभीर घायल दो बच्चों को उचित उपचार के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही बालिका कल्पिता पिता सोहन चारण उम्र 9 वर्ष निवासी आलोरी गरवाडा तथा बालक सुखलाल पिता प्रह्लाद उम्र 18 वर्ष निवासी देहपुर को नीमच रेफर के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। दो महिला को नीमच रेफर किया है, जिसमें से मंजू और और सीमा को नीमच से उदयपुर रेफर कर दिया है। इसके अलावा दो महिलाओं का सिंगोली स्वास्थ्य केंन्द्र पर उपचार जारी है। बाकि को हल्की चोंटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि तेजगति से चलती बोलेरो गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए करीब 50 फीट रोड़ से नीचे उतर गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि गाड़ी का उपरी हिस्सा पूरी तरह से चपटा हो गया जिसे देखकर अन्दाजा लगाया जा सकता है, कि उसमें सवार लोगों का क्या हाल हुआ होगा? दुर्घटना में घायल ड्राईवर को कोटा रेफर किया गया है। घटना को लेकर परिवार सहित पूरे गाँव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे ओर घायलों के प्राथमिक उपचार मे सहयोग किया। दोनों मृतकों के शव रतनगढ़ मोर्चरी में रखवाए गए हैं। जिनका पीएम बुधवार की सुबह करवाया जाएगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |