जावद। जावद नगर मे प्रशासन ने माह दिसम्बर मे अतिक्रमणकारियो को नोटिस दिया था ओर अतिक्रमण हटाने को कहा था लेकिन प्रशासन ने सिर्फ दुकानदारो पर ही अपना मुहिम चलाया। दिनांक 29 दिसम्बर 2019, रविवार को प्रशासनिक अमला बस स्टेण्ड पंहुचा ओर दुकानदारो के बाहर नाले के उपर अस्थाई निर्माण को तोड़ा साथ ही दुकानो पर जाने की सिढ़ीया भी तोड़ डाली । दुकानदारो ने प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की ओर कहा कि सिर्फ हम छोटे दुकानदार ही अतिक्रमणकर्ता है क्या जिन्होने बड़ी—बड़ी बिल्डिंग बना डाली ओर शासन की बेशकिमती जमीनो को निगल कर बेठे है, उन पर कोई कार्यवाही क्यो नही, हम क्या भूमाफिया है। पूरे नगर मे यही चर्चा बनी रही कि आने वाले दिनो मे प्रशासन कोई बड़ी कार्यवाही करेगा या चूप रहेगा बड़े अतिक्रमणकर्ता के आगे । जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते बेशकीमती सरकारी जमीनो पर लंबे समय से धनाड्य व्यक्तियो द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को इतनी फुर्सत भी नहीं मौके पर पहुंच कर जमीन का सीमांकन करा सकें। अगर सरकारी जमीन के हड़पने की यही रफ्तार रही तो एक समय ऐसा भी आ सकता है जब शासन को किसी विभाग का भवन बनाना मुश्किल होगा। इधर अतिक्रमणकर्ताओ ने श्मशान घाटों की जमीन को भी नहीं बख्शा, जावद नगर की शहर कोट जो बरसो पुरानी थी वो भी नजर नही आ रही है । जावद नगर के जागरूक नागरिको ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जो सही मे अतिक्रमणकर्ता है उस पर कार्यवाही हो भोलेभाले लोगो पर नही । बस स्टेण्ड पर सिर्फ दुकानदारो पर ही कार्यवाही हुई है दुसरो पर क्यो नही ?
इनका कहना—
प्रशासन द्वारा जो अतिक्रमण हटाया गया था जिससे सिर्फ दुकानदारो का अतिक्रमण हटा है ठेलागाड़ी वाले अभी भी अतिक्रमण कर रहे है नाली जो खोली थी, जो अभी भी जाम है बदबू आ रही है, मच्छर से परेशान है, हमारे ग्राहको को दुकान पर आने मे परेशानी हो रही है — योगेन्द्र, चारभुजा मोबाईल बस स्टेण्ड।
अधिकारीयो ने भूमाफियाओ के नाम पर कार्यवाही करते हुऐ हमारे उपर कार्यवाही करी क्या हम भूमाफिया है। नाले के खोलने से बहुत परेशानी आ रही है। नीमच रोड़, अठाना रोड़, स्टेशन रोड़ कई जगह अतिक्रमण है उसे क्यो नही हटा रहे है — मधुसुदन पाण्डे, मधुलिका पान।
मेरी दुकान के आगे अतिक्रमण था ही नही नाले के उपर जो पट्टी आने जाने के लिऐ थी उसे भी तोड़ डाली क्या यही अतिक्रमण तोड़ो अभियान था क्या— सोमेश्वर तिवारी, सोनु मोबाईल ।
प्रशासन द्वारा पुलिस फोर्स को तैनात करके जो दुकानदारो की सिढ़ीया तोड़ी ऐसा लगा जैसे जिले के बड़े—बड़े भूमाफियाओ की बिल्डिंग्स तोड़ दी । केवल खानापूर्ति की गई जिससे बड़े—बड़े अतिक्रमणकर्ता बच सके। मेरी दुकान के सामने बने सरकारी बरसाती नाले को जो खुलवाया उसकी सफाई नगर पालिका करने मे असक्षम है। हम बदबू, गंदगी ओर बदबु से परेशान है— नवीन पाण्डे— मधुरम पान।
कईयो को नोटिस दिये गये है मूल दस्तावेज भी मांगे है, पक्का निर्माण क्यो हुआ, उसकी अनुमति। कई जांच करना होती है, अगर अवैध निर्माण है अतिक्रमण है तो उसे शीघ्र हटा दिया जायेगा। निर्दोशो पर कार्यवाही नही होगी — दीपक चौहान, एसडीएम।
पहले जो अतिक्रमण हटाया गया था वो अधिकारीयो के आदेश से हटाया गया था। फिर भी कोई आदेश होता है तो अतिक्रमण हटाया जायेगा। नाले की सफाई शीघ्र करा दी जायेगी।— जगजीवन शर्मा, सीएमओ न.प. जावद।
