IUML की SC से CAA पर रोक की मांग, पूछा- क्या NRC और NPR की प्रक्रिया एक दूसरे से जुड़ी होगी
Report By: desk | 16, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले याचिका दायर करने वाली इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने इसी से जुड़ी दो और याचिकाएं गुरुवार को दायर की। अपनी पहली याचिका में लीग ने सीएए को लागू करने को लेकर 10 जनवरी को जारी की गई अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की है, वहीं दूसरी याचिका में याचिकाकर्ता ने यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को पूरे देश में लागू किया जाएगा।

लीग ने यह भी जानना चाहा है कि क्या एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) से संबंधित प्रक्रिया एक दूसरे से जुड़ी होंगी। आईयूएमएल ने सबसे पहले नागरिकता संशोधन विधेयक के संसद से पारित होने के बाद ही उसके संवैधानिक वैधानिकता को चुनौती देते हुए याचिका दायर कर दी थी। 

गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ करीब 60 याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं जिनकी सुनवाई 22 जनवरी को होनी है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |