नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने महू-नसीराबाद हाई-वे के जेतपुरा फंटे पर दबिश देकर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान चार घरों में से दबिश देकर 4 नाबालिग और 6 महिलाओं को देह व्यापार करने के आरोप में पकड़ा था। मौके से करीब 11 युवकों को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान सामने आया था कि नाबालिगों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस बात की पुष्टि नाबालिगों के बयान में भी हुई। इस पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया। न्यायालय के समक्ष 9 आरोपितों ने जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर विशेष सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार ने 9 आरोपितों की जमानत को निरस्त कर उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित किए।
