अवैध रूप से 20 टन बबूल की लकड़ी परिवहन करते दो गिरफ्तार...

सिंगोली। सिंगोली और रतनगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मप्र से राजस्थान की ओर ट्रक से अवैध तरीके से लकड़ियां ले जाई जा रही हैं। इस पर वन विभाग का अमला हरकत में आया। रतनगढ़ वन परिक्षेत्राधिकार क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी व रेंज ऑफिसर पीएल गेहलोत ने टीम के साथ रात के समय झांतला-गोविंदपुरा रोड पर नाकाबंदी की। उन्होंने रात करीब 2 बजे झांतला गांव से बाहर की ओर जाते समय जेतपुरा फंटे पर ट्रक (आरजे-27/जीबी-7535) को रोका और तलाशी ली तो ट्रक में करीब 20 टन बबूल की लकड़ियां भरी हुई थीं। इन्हें बिना अनुमति और टीपी के परिवहन किया जा रहा था। इस पर वन विभाग के अमले ने लकड़ियों से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक में सवार कानोड़ जिला उदयपुर के कालू पिता बाबरु रावत और जगपुरा तहसील रेल मंगरा (राजस्थान) के आरिफ पिता शेर खान को पकड़ा। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |