अन्धे मोड़ पर बाइक पुल से गिरी, 2 घायल 1 गंभीर...
Report By: | 24, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सिंगोली। कोटा मार्ग पर राजस्थान सीमा के पास अन्धे मोड़ पर तीन बाईक सवार बेलेंस बिगड़ने से ​नीचे गिर पड़े बाईक सहित नीचे गिरने से तीनों सवार युवक घायल हो गये एक कि हालत ​गम्भीर है। जिसे अन्यत्र रेफर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम 4 बजे करीब तीन युवक एक बिना नम्बर की बाईक पर सवार होकर रावतभाटा राजस्थान की ओर से सिंगोली होते हुए तिलस्वा महादेव दर्शन के लिए जा रहे थे। राजस्थान सिमा के पास स्थित अन्धे मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने पर पुलिया से नीचे गिर पड़े और तीनों बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 ने बाईक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पहुँचाया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार करवाया। बाईक सवार में कमलेश पिता चैनसिंह भील 27 वर्ष निवासी चारभुजा रावतभाटा बाईक चालक गोविंद पिता हनुमंत सिंह भील 32 वर्ष निवासी झालरबावड़ी, कमलेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अन्यत्र रेफर किया है। व गोविंद सिंह नामक युवक के हाथ में फ्रेक्चर बताया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |