घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोका तो पीट दिया...
Report By: | 22, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद। घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोकने पर एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक युवक को पीट दिया। विवाद के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जावद पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर की है। नगर के तकिया चौक के इकबाल पिता अब्दुल रहमान (36) का निवास है। उन्होंने पड़ोसी शाहरुख पिता रज्जाक रहमान को घर के सामने बाइक खड़ी करने से रोका तो इसी बात से नाराज होकर शाहरुख रहमान, रज्जाक रहमान और फरीदा बी ने उसे पीट दिया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपितों को तलाश कर रही है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |