नीमच जिले की एक बेटी सिविल जज तो दूसरी बेटी बनी नायब तहसीलदार
Report By: | 24, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। जिले की दो बेटियों ने नीमच का नाम देश व प्रदेश में रोशन किया है। जिले के ग्राम सिंगोली की एक बेटी का सिविल जज व ग्राम हाड़ी पिपलिया की एक बेटी का नायब तहसीलदार के रुप में चयन हुआ है। प्रशासकीय सेवा के लिए चयनित जिले की दोनों बेटियों ने अपनी कठोर मेहनत व परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। जिले की मनासा तहसील के ग्राम हाड़ी पिपलिया की टीना मालवीय ने जुलाई 2018 में पीएससी की परीक्षा दी थी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने व नायब तहसीदार बनने पर ग्रामीणों ने उनका गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया था। टीना का कहना है मेरा डीएसपी चयन सूची में लड़कियों में तीसरे नंबर पर वेटिंग में नाम आया है। उम्मीद है मेरा डीएसपी में भी चयन हो सकता है। मेरा लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है। इसी प्रकार जिले के सिंगोली की किरण मलिक ने दादा की सीख व पति के सहयोग से सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 12 जनवरी 2019 को आए सिविल जज परीक्षा के परिणामों में सफलता प्राप्त की थी। जिले के किसानों की दोनों बेटियों ने जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में जिले की दोनों बेटियां प्रशासकीय परीविक्षाधीन अधिकारी के रुप में कार्यरत है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |