बरखेड़ा कामलिया पंचायत उपचुनाव: 28 फरवरी को होगी मतगणना

जावद। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कामलिया के सरपंच पद के उपचुनाव की मतगणना 28 फरवरी, शुक्रवार को होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व सरपंच नरेश पाटीदार पर शासकीय भूमि की रजिस्ट्री को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के बाद तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें पद से हटा दिया था, जिसके बाद उपचुनाव कराए गए। हालाँकि, नरेश पाटीदार ने हाईकोर्ट से मतगणना पर स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया था।

हाईकोर्ट में सुनवाई के उपरांत सीईओ को मतगणना कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जनपद द्वारा सभी प्रत्याशियों को मतगणना की सूचना पत्र के माध्यम से दी जाएगी, जबकि प्रारंभिक रूप से उन्हें दूरभाष पर जानकारी दे दी गई है।

इनका कहना है-

ग्राम पंचायत बरखेड़ा कामलिया के उपचुनाव की मतगणना 28 फरवरी शुक्रवार को होगी। इसको लेकर सभी प्रत्याशियों को सूचना पत्र जारी हुए है।

- आकाश धार्वे, सीईओ जनपद पंचायत, जावद।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |