अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न, विजय जोशी बने अध्यक्ष
Report By: desk | 25, Feb 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, मतदान में 125 अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

जावद। कोर्ट परिसर में मंगलवार को अभिभाषक संघ के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कुल 141 मतदाताओं में से 125 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी अजीत काठेड़ के अनुसार, सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई।

इस चुनाव में सचिव लोकेश कुमार लोहार, कोषाध्यक्ष विकास पाटीदार तथा कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत तिवारी और राकेश सोलीवाल निर्विरोध चुने गए।

अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार गांधी, विजय जोशी और सत्यनारायण ओझा के बीच मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद पर गोविंदसिंह सिंदल और रामसिंह जाट के बीच चुनाव हुआ, जबकि सहसचिव पद के लिए सत्यनारायण शर्मा और सुरेश पाटीदार के बीच प्रतिस्पर्धा रही। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई और शाम 4:30 बजे तक चली। इसके बाद 5 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें विजय जोशी को अध्यक्ष, गोविंदसिंह सिंदल को उपाध्यक्ष और सुरेश पाटीदार को सहसचिव पद पर विजयी घोषित किया गया।

मतदान के दौरान कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी बनी रही। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे, जिनमें हरिप्रशाद जोशी, रामलाल पाटीदार, लक्ष्मीनारायण लोहार, श्रीलाल बोहरा, देवीसिंह सिंदल, जगदीशचंद्र शर्मा, लाईक अहमद, अजीत कांठेड, संजय जोशी, विनोद पाटीदार, कमलसिंह सांकला, राधेश्याम पाटीदार, पारसमल गोखरु, विजयकुमार गांधी, अशोक जोशी, दीपक तडबा, राजीव शर्मा, सचिन गोखरू, मोहनलाल पाटीदार, अरविंद शर्मा, दिनेश वैद्य, दिनेश नागर, नवीन निमावत, आफताब अहमद, फजल अहमद, महेश न्याती, कुशल बोहरा, गिरीश रावल, आशीष कदम, अर्जुन गायरी, अभिषेक काबरा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |