विराट कोहली ने जड़ा 51वां वनडे शतक, भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर

पड़ोसियों को बनाया भूत

जावद। कोहली के शतक से जीता भारत विराट कोहली ने खुशदिल द्वारा किए पारी के 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के बाहर की दिशा में चौका जड़कर भारत की जीत पर मुहर लगाई। कोहली ने 111 गेंदों में सात चौके की मदद से अपना 51वां वनडे शतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्‍तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर किया। भारत ने 45 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीता।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले। अबरार अहमद और खुशदिल शाह को 1-1 विकेट मिला।

विराट वनडे में सबसे ज्यादा 158 कैच पकड़ने वाले भारतीय बने। उन्होंने पारी में 15वां रन बनाते ही सबसे तेज 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 27,483 रन हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |