नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता: रेवली देवली में हुई चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा चोरी और नकबजनी के अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेवली देवली में हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए नगदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

घटना का विवरण- 

6 जनवरी 2025 को फरियादी शंकरलाल नागदा, निवासी रेवली देवली, ने थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5-6 जनवरी की रात अज्ञात आरोपियों ने उनके मकान और दुकान का ताला तोड़कर नगदी और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस कार्रवाई- 

20 फरवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, 500 ग्राम चांदी के जेवरात और आधा तोला सोने के आभूषण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी- 

विशाल हिरावत (24) निवासी चडोली, थाना नीमच सिटी

महेश सिंगावत (18) निवासी किशनपुरा, थाना नीमच सिटी

रवि बमणावत (18) निवासी सारण का खेड़ा, थाना मांडलगढ़ (फिलहाल चडोली में रह रहा था)

पुलिस टीम की भूमिका- 

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, सहायक उपनिरीक्षक दयाल हाडा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जगावत, ईश्वर सिंह सिसौदिया, आरक्षक रामप्रसाद पाटीदार, लोकेन्द्र आर्य, लक्की शुक्ला, सुनील शर्मा, महेन्द्र कुमार, दशरथ थावरिया, सैनिक आजाद सिंह और हरिवल्लभ सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |