मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी, सात लोग घायल

घायल का उपचार करते हुए

जावद। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे धनेरिया रोड पर भेड़ चराने वाले कुछ लोगों और राहगीरों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

हमले से दहशत का माहौल

अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों को भी मधुमक्खियों ने काटा, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे।

बगड़िया बाजार में भी मधुमक्खियों का आतंक

नगर के बगड़िया बाजार क्षेत्र में भी मधुमक्खियों का आतंक जारी है। एक इमारत की मंजिल पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से बार-बार राहगीरों पर हमला किया जा रहा है। इससे कई लोग घबराकर भागने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छत्ता हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |