नीमच । राधे राधे महिला मंडल धनेरिया मार्ग स्थित यादेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की प्रार्थना के साथ सात दिवसीय शिव पुराण कथा आयोजित की गई। शिव पुराण के मध्य भागवताचार्य पंडित पंकज कृष्ण महाराज वृंदावन धाम वालों ने कहा कि जो व्यक्ति माता-पिता की सेवा करता है वह ईश्वर की सेवा के समान होती है। माता पिता की सेवा सबसे बड़ा कोई पुण्य धर्म नहीं होता है। माता-पिता की परिक्रमा को ही गणेश जी ने ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था।तो संसार में प्रथम पूज्य गणेश जी के स्थान को प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाला गणपति के समान बुद्धिमान बनता है।उन्होंने कहा किओम नमः शिवाय का जाप करें तो जीवन में कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि शिव की साधना करेंगे तो भक्त को शिव कृपा का फल अवश्य मिलेगा । उन्होंने कहा कि हम तपस्या करेंगे तो फल भी हमें ही मिलेगा। शिव की निर्मल भक्ति प्रेम का संदेश देती है।गणपति की लीलाएं माता-पिता के सम्मान का संस्कार सिखाती है।भक्ति में दिखावा नहीं प्रेम समर्पण होना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है।महाराज श्री ने 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, महादेव द्वारा सृष्टी की रचना , दक्ष प्रजापति, और संहार, गणेश कार्तिक संवाद रिद्धि सिद्धि प्रसंगआदि विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से भागवताचार्य पंकज कृष्ण महाराज एवं विद्वान पंडित उनके साथी संगीत कलाकारों की टीम द्वारा शिव पुराण में उल्लेखनीय योगदान के लिए व राधे राधे मंडल की महिलाओं को बिल्व पत्र फल व दुपट्टे प्रदान कर सम्मान किया गया।शिव महापुराण पोथी पूजन आरती में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
राधा कृष्ण संग होली खेली—
शिव पुराण के मध्य राधा कृष्ण संग महिलाओं ने फूलों एवं गुलाल से होली खेली। राधा कृष्ण की झांकी में राधा करीना कुंवर और कृष्णा लेखा आर्य ने अभिनय प्रस्तुत किया। श्रद्धालु भक्तों ने पुष्य वर्षा कर स्वागत किया।