जय लक्ष्मीनाथ के जयकारो के साथ मनाया फाग महोत्सव
Report By:
Desk |
30, Mar 2024
मंगला आरती, राजभोग, मंदिर की ध्वजा के साथ हुए कई आयोजन
जावद । नगर के प्राचीन मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर पर फाग महोत्सव सहित विभिन्न आयोजन शनिवार को हुऐ। प्रात: मंगला आरती, अभिषेक, श्रंगार आरती, गोष्टी प्रसाद, राजभोग, ध्वजा, भजन-कीर्तन, द्वादश अक्षर महामंत्र सहित कई धार्मिक आयोजन हुए । फाग महोत्सव सायं 5 बजे से प्रारंभ हुआ। भजन कीर्तन और बधाई गीतों पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य कर मधुर मधुर भजनो के साथ फाग महोत्सव मनाया गया। मंदिरो में उडेरे गुलाल रंग मारो केसरिया... सेठो के सेठ सावलिया सेठ बाकी सब डुप्लीकेट.. आयो रे आयो फाग को महिनो आयो...आदी भजनो की थाप पर फुलो व गुलाल से भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेली। । फाग महोत्सव पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया व 9.15 बजे शयन आरती के साथ फाग महोत्सव का समापन हुआ । इस अवसर पर जावद सहित क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता मौजुद रही।
