नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जयकारो से गूंज उठा पांडाल
Report By: नीमच खबर डेस्क | 18, Mar 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

भागवत कथा में मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

जावद। भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। व्यासपीठ पं. अशोक भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा का जीवंत प्रस्तुतीकरण पात्रों के साथ किया गया। जिसका श्रद्धालु भक्तों, दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वसुदेव के पात्र ने पीत वस्त्र धारण किए हुए बाल श्री कृष्ण की अपनी टोकरी में रखकर कथा स्थल पहुंचे। बधाई गीत गाए गए और नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा। श्री वैष्णव भक्त मंडल द्वारा धर्मनगरी वृंदावन धाम मे आयोजित भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ पर विराजीत पं. भारद्वाज ने कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे मे विस्तार से बताया । उन्होंने नंद बाबा के घर कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियों को भी जीवंत रूप में सुनाया। जब बालक कृष्ण को सुसज्जित टोकनी में जैसे ही उठाया दर्शक महिला उठकर नाचने लगीं। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भक्तों ने भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया। साथ ही मंगल गीत गाकर नृत्य भी किया। कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के पश्चात राजा बलि चरित्र का भी सुंदर वर्णन किया गया। भागवत कथा मे सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई, भक्त लोगों ने आनंदित होकर धर्मलाभ लिया। कथा स्थल पर उपस्थित धर्मप्रेमी जनता ने भगवान के जयकारे लगाये व संगीतमय भजनो पर खूब नाचे। इस दौरान बड़ी संख्या मे जावद नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र की 250 से ज्यादा धर्मप्रेमी जनता मौजुद रही।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |