माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव
Report By: संजय व्यास | 16, Mar 2024

मनासा। मनासा नगर की सुदामा पूरी धर्मशाला में माहेश्वरी महिला मण्डल द्वारा रंगारंग फाग महोत्सव मनाया गया। होली के रसिया कान्हा.. जैसे भजनो पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर नृत्य किया। आयोजित फाग महोत्सव कार्यक्रम में राधा-कृष्ण का श्रंगार कर प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान वार्षिक साधारण सभा की बैठक का आयोजन भी किया गया । तत्पश्चात महिलाओं द्वारा रंगा रंग प्रोग्राम मे रंग गुलाल और फूलों से होली खेली गई । इस अवसर पर मण्डल की अध्यक्ष निलीमा मारू, सचिव संगीता दरक, ब्रजलता तोषनीवाल, लता तोषनीवाल, सावित्री समदानी, ऋतु समदानी, स्नेहलता मूंदड़ा, शिल्पा झंवर, मनोरमा मूंदड़ा, मीना लड़ा, रश्मि बसेर, रिंकु सोडानी, सुनिता मूंदड़ा, साधना चोकड़ा,अंजू मालपानी सहित माहेश्वरी समाज महिलाऐ उपस्थित रही।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |