मातृ शक्ति अखण्ड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन उपयात्रा निकली
जावद। गायत्री परिवार द्वारा मातृ शक्ति अखण्ड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन उपयात्रा शुक्रवार को नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार द्वारा अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में 2024 में पूरे साल विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। इसको लेकर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से जावद सहित आस—पास पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रो मे मातृशक्ति अखंडदीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन यात्रा निकाली गई। गायत्री परिवार के कमल ऐरन ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में 17 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर मातृशक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन उप यात्राएं निकाली जा रही हैं। 1926 से प्रज्जवलित अखंड ज्योति की जन्म शताब्दी 2026 में मनाई जाएगी। गायत्री परिवार द्वारा ये यात्राएं गुरुमाता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी एवं शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीप के वर्ष 2026 में सौ वर्ष पूर्ण होने के प्रयाज क्रम में ग्राम प्रवज्जा के रूप में निकाल जा रही है। यात्राओं का मुख्य उद्देश्य संस्कृति की प्रतिष्ठापना और श्रद्धा संवर्धन कर देव परिवार बनाना है। जावद तहसील में 10 दिवसीय उपयात्रा अंतर्गत ग्राम प्रवज्जा, शक्ति कलश पूजन, व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण और समाज निर्माण के जीवनोपयोगी सरल सूत्रों पर संदेश प्रदान किया जाएगा। श्रद्धालुओं को पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सत साहित्य भी भेंट किया जाएगा। साथ ही गायत्री परिवार के सप्त क्रांति आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति, कुरूति उन्मूलन के प्रति जन मानस को प्रेरित कर जीवन जीने की कला का व्यवहारिक संदेश प्रदान किया जाएगा।
गोष्ठी और प्रशिक्षण—
इस यात्रा के लिए गोष्ठी का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में किया गया। जिसके अंतर्गत जावद तहसील में ग्राम पंचायतवार रूट का निर्धारण करते हुए समायदानी परिजनों के नियोजन का क्रम निर्धारित किया गया। उपयात्रा के रथ को नगर भ्रमण करवाते हुए शक्ति कलश पूजन और संदेश का क्रम जावाद नगर के प्रमुख मार्गों पर किया गया। जावद तहसील की 38 ग्राम पंचायतों एवं 5 नगर पंचायतों में शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संदेश को जन मानस तक पहुंचाया जाएगा। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा उपयात्रा की प्रतिदिन रिपोर्टिंग का क्रम बनाया गया है।
सामाजिक संस्था व नगारिको ने किया स्वागत—
मातृ शक्ति अखण्ड दीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन उपयात्रा खोर दरवाजा गायत्री शक्ति पीठ से प्रारंभ हुई जो नगर के कंठाल चौराहा, बोहरा गली, जोगणिया माता चौराहा, धानमंडी, सर्राफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक, नीमच दरवाजा होते हुऐ बस स्टेण्ड पर पंहुची। यात्रा का नगर की सामाजिक संस्थाओ, नागरिको, दुकानदारो ने पुष्पवर्षा व पूजा अर्चना कर स्वागत किया। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा पुष्पवर्षा, शीतल पेय देकर विशेष स्वागत सत्कार किया ।