लक्ष्मीनाथ मंदिर महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव
Report By: नीमच खबर डेस्क | 15, Mar 2024

जय लक्ष्मीनाथ के जयकारो के साथ मनाया फाग महोत्सव

जावद । नगर के प्राचाीन मंदिर लक्ष्मीनाथ मंदिर पर फाग महोत्सव सहित विभिन्न आयोजन शुक्रवार को आयोजित किये गये। फाग महोत्‍सव 4 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चला। भजन कीर्तन और बधाई गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य कर मधुर मधुर भजनो के साथ फाग महोत्सव मनाया गया। मंदिरो में उडेरे गुलाल रंग मारो केसरिया... सेठो के सेठ सावलिया सेठ बाकी सब ढुपली केट...  आयो रे आयो फाग को महिनो आयो सहित अनेक भजनो पर फुलो व गुलाल से भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेली। फाग महोत्‍सव लक्ष्मीनाथ मंदिर महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया। महोत्सव मे श्रीकृष्ण उर्वशी सोनी व राधा का अक्षी जोशी ने किरदार निभाया। फाग महोत्सव पश्‍चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । 



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |