नामदेव महिला मंडल ने भजन कीर्तन फूलों की होली के साथ मनाया फाग महोत्सव
Report By: नीमच खबर डेस्क | 15, Mar 2024
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

क़िलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रंगों का त्योहार होली पर्व फाग महोत्सव

नीमच । नामदेव महिला मंडल नीमच जिला इकाई ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे क़िलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रंगों का त्योहार होली पर्व फाग महोत्सव फूलों की होली और भजन कीर्तन के साथ मनाया। फाग महोत्सव में महिलाओं ने आज बिरज में होली है रसिया ....होली खेलो रंग और गुलाल से.. रंग मत डालो रे सांवरिया रुक जा ओ राधे रानी रुक जा, सांवरिया तू इतना ना कियो  श्रृंगार नजर तोहे लग जाएगी आदि भजनों पर समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर  महारास कर फाग महोत्सव का आयोजन भी किया। कृष्ण का अभिनय शिवांश नामदेव और शविर्ल नामदेव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला मंडल की शीला बुला, संतोष झांकल, हेमलता रिगल, सविता लुहारिया ,संध्या झांकल, सुनीता रीगल ,शानू ठाडा,  सोनिया झांकल ,दिव्या बुला, उषा झांकल, पिंकी झांकल, श्रीमती शांता नामदेव रीगल, कांता झांकल, रतन देवी ,उर्मिला ऊंटवाल, गीता देवी ,रतन देवी  आदि महिलाओं ने साथ मिलकर  रंग और गुलाल और फूलों से होली खेलकर फाग महोत्सव होली के भजन कीर्तनों के साथ होली नृत्य के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन संतोष लुहारिया हेमलता नामदेव ने किया तथा आभार शीला बुला ने व्यक्त किया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |