मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भोपाल में सम्मानित

नीमच। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खाद्य एवं औषधि विभाग नीमच के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा का भी सम्मान किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |