जावद। श्रीराम कृष्ण सत्संग मंडल द्वारा भगवान गिरीराज की आकर्षक झांकी सजाकर छप्पन भोग लगाया गया। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा करने के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था, क्योंकि वहां से ही पूरे ब्रज की गाय को चारा मिलता था। गोवर्धन की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और भगवान गिरीराज को अन्नकूट का भोग भी लगाते हैं।
इसी दौरान महिलाओं ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी और भगवान गिरीराज की महाआरती कर छप्पन भोग का वितरण किया गया। सत्संग प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार इस अवसर पर सत्संग प्रमुख भगवान दास पोरवाल, महेन्द्र सिंह चौहान, अनील तिवारी, आशीष अग्रवाल, संजय तुग्नावत, अशोक शर्मा, गोविंद गुप्ता, हिमांशु जोशी, रजत पोरवाल, नंदकिशोर लक्षकार, श्रीमती इंदिरा पोरवाल, रेखा तिवारी, मोनिका अग्रवाल, मंजु काबरा, मंजु राठी, मंजु सोमानी, ज्योति शर्मा, पुष्पा माली, निशा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अर्चना सारडा, प्रेमलता संघवी, इंदु पलोड, सावित्री देवी पोरवाल, गीता काबरा, सुमित्रा भुतडा, मंजु तोतला सहित कई महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।