कमर्शियल सिलेंडर 250 रुपए महंगा
Report By: नीमच खबर डेस्क | 01, Apr 2022

हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा की जाती है। अप्रैल महीने के लिए अच्छी खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 KG) के दाम 250 रुपए महंगे हुए हैं। अब 19 kg commercial cooking गैस सिलेंडर 2253 रुपए में मिलेगा। ये दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर भी अच्छी खबर यह रही कि आज दाम में कोई बदवाल नहीं किया गया है। वहीं जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2% बढ़ा गई है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |