शारदीय नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो गई हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि में भक्त भक्ति भाव से पूजन करने के साथ एक-दूसरे को नवरात्रि की बधाई भी देते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं माता रानी की भक्ति से भरपूर कुछ बेस्ट शुभकामना संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों के नवरात्रि खास बना सकते हैं।
नव दीप जले, नव फूल खिले,
नित नयी बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले।
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी।
शुभ नवरात्रि 2021
इस नवरात्रि मां दुर्गा आपको सुख समृद्धि वैभव और ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।
जय माता दी।
हैप्पी शारदीय नवरात्रि 2021