शिवराज ने सोनिया गांधी से मांगा दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब
Report By: नीमच खबर डेस्क | 12, Jun 2021
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार को कश्मीर में 370 को लेकर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कहा है कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग है, ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी, भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी, अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस?, क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |