शनि अमावस्या...

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व है। कल 13 मार्च को को शनि अमावस्या मनाई जाएगी। देशभर में इस दिन लोग पावन नदियों में स्नान और दान कर शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन पितरों के तर्पण को भी बहुत खास माना जाता है।

शनि के साढ़ेसाती वालों को भी इस दिन कुछ खास उपाय करने से लाभ मिलता है। इस दिन सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर दान करना चाहिए। काले घोड़े की नाल अपने घर के दरवाजे पर लगाना भी शनि के साढ़ेसाती में लाभ दिलाता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस दिन कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। शाम को पश्चिम की ओर बत्ती कर तेल का दीपक जलाएं।'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र पढ़ते हुए परिक्रमा करें।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |