खाटू श्याम व सालासर बालाजी जाना हुआ आसान...

मंदसौर। इंदौर-अजमेर रेलखंड पर कोरोना काल से पहले चल रही ट्रेनों को अब फिर से पटरी पर चलाया जा रहा है। इसके तहत ही 27 फरवरी से इंदौर-बीकानेर महामना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी प्रारंभ की जा रही है। इस ट्रेन के चालू होने से श्री खाटू श्यामजी व श्री सालासर बालाजी जाना आसान हो जाएगा। यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इंदौर बीकानेर स्पेशल ट्रेन प्रति शनिवार को इंदौर से चलेगी। वहीं बीकानेर से प्रति रविवार को चलेगी। ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रूकेगी। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |