कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का नीमच में चक्का जाम...
Report By: | 08, Feb 2021
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने महू-नसीराबाद हाई-वे जावद फंटे पर सांकेतिक जक्का जाम कर विरोध जताया। कांग्रेस के सांकेतिक चक्का जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रोड को डायवर्ड कर दिया। इससे राहगीरों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। लेकिन पुलिस की इस व्यवस्था में ट्रकों को हाई-वे पर ही रोक दिया। जिससे हाई-वे पर दोनों आोर ट्रकों की लंबी लाइनें लग गई।

केंद्र सरकार द्वारा जारी नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में करीब दो माह से आंदोलन चल राह है। इसी कड़ी में किसान संगठनों ने शनिवार को देशभर में जक्का जाम का आव्हान किया था। किसान संगठनों के अव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जावद फंटे पर सांकेतिक जक्का जाम किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि कानून किसान विरोधी है। इससे किसानों को नुकसान होगा। दिल्ली में करीब दो माह से किसान संगठनों द्वारा आंदोलन कर कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव से ही किसानों के साथ खड़ी रही है। इस आंदोलन में भी कांग्रेस का किसानों को समर्थन है। इसी समर्थन में जिलाा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जावद फंटे पर सांकेतिक जक्का जाम का विरोध जताया। इस दौरार केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लेने की मांग भी की गई है। कृषि कानून को वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर उमराव सिंह गुर्जर, तरूण बाहेती, आशा सांभर, मधु बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


image
नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |