बहन प्रिया के साथ संजय दत्त ने किए सांवलिया जी के दर्शन
Report By: नीमच खबर डेस्क | 24, Jan 2021

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर मनौती मांगी। इस दौरान संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी उनके साथ मौजूद रही। सांवलिया जी मंदिर में संजय दत्त को अपने साथ देख वहां मौजूद भक्त उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ गए। इस दौरान संजय दत्त ने भी वहां मौजूद फैंस का हाथ हिला अभिवादन स्वीकार किया। और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई।

संजय दत्त ने पिछले साल ही कैंसर से जंग जीती है। संजय दत्त को लंग कैंसर हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने विदेश में अपना इलाज करवाया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

बता दें कि सांवलिया जी मंदिर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। दुनिया भर से भक्त यहां मनौती मांगने पहुंचते हैं। सांवलिया जी मंदिर राजस्थान के उन चुनिंदा मंदिरों में से भी एक है। जिनमें सबसे अधिक चढ़ावा आता है। हर महीने यहां करोड़ों रुपए भगवान को भेंट किए जाते हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |