हनुमान अष्टमी पर किया केसरीनंदन का वंदन..

उज्जैन। पौषमास की हनुमान अष्टमी पर बुधवार नगर के हनुमान मंदिरों में भक्त केसरीनंदन के वंदन को उमड़े। मंदिरों में हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक व सुंदरकांड की चौपाइयां सुनाई दी। सुबह भगवान का अभिषेक-पूजन कर आकर्षक श्रंगार हुआ। अनेक मंदिरों में हनुमानजी को छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया। शाम को महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। सर्वार्थसिद्धि योग में अल सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चला।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |