1 और 2 जनवरी को बारिश और शीतलहर की संभावना...

नए साल के मौके पर उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। अगले 24 घंटे में यह शीत लहर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में और तेज होने की आशंका है। यह स्थिति 2 जनवरी तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में नए साल का आगाज शीतलहर से होगा। रविवार से निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होगी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी हो सकती है। दो जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी। लेकिन 7 जनवरी से फिर से उत्तर भारत तेज शीत लहर की चपेट में आएगा। आगामी 48 घंटों तक इसी तरह की कड़ाके की सर्दी समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जारी रहेगी। उसके बाद मौसमी स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाएं दिल्ली एनसीआर की ओर आएंगी। पंजाब और हरियाणा में कोहरे की स्थिति से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं और सर्द होंगी।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |