MDH ग्रुप के मालिक का हार्ट अटैक निधन...

देश में मसालों के बादशाह एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल जी का गुरुवार सुबह स्वर्गवास हो गया। वे 98 साल के थे। 1 नवंबर को उन्होंने कोरोना हुआ था। हालांकि उन्होंने इस महामारी को तो मात दे दी थी। किन्तु कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। महाशय धर्मपाल जी ने 5.38 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को ही किया जाएगा। उनके बारे में कहा जाता है कि वे भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय केवल एक तांगा लेकर सियालकोट से भारत आए थे और दिल्ली में छोटी से दुकान से सफर शुरू किया था। आज वे मसालो की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है।

महाशय धर्मपाल जी महज पांचवीं पास थे। पांचवीं में फेल होने के बाद पिता जी ने उन्हें एक बढई की दुकान पर काम सीखने को भेजा। दो महीने के बाद धर्मपाल वह काम छोड़ आए। 15 साल की उम्र तक वह तांगा चलाने से लेकर साबुन बेचने तक के 50 काम कर चुके थे। इसके बाद उनके मन में मसाले बनाने का ख्याल आया। उन्होंने अपना काम करने का सोचा। धर्मपाल गुलाटी अपने उत्पादों का विज्ञापन खुद ही करते थे। अक्सर आपने उन्हें टीवी पर अपने मसालों के बारे में बताते देखा होगा।

उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज विज्ञापन स्टार माना जाता था। इतना ही नहीं उन्होंने व्यापार के साथ कई ऐसे काम भी किए हैं, जो समाज के लिए काफी मददगार साबित हुए।

इसमें अस्पताल, स्कूल आदि बनवाना आदि शामिल है। वह अभी तक 20 से ज्यादा स्कूल खोल चुके हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |