23 को महाष्टमी, 24 को महानवमी..

शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत शनिवार से सर्वार्थसिद्धि योग में हुई। इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन होने के बावजूद नवरात्र में देवी आराधना के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे।  इस साल अष्टमी ति​थि का प्रारंभ 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर हो रहा है, जो अगले दिन 24 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल महा अष्टमी 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। कहीं लोग इसे 24 अक्टूबर को भी मनाएंगे। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है। कन्या को भोजन करवाया जाता है और उन्हें गिप्ट बांटे जाते हैं।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |