उज्जैन की जिस पॉजिटिव महिला की मौत हुई, उसके परिवार के 5 लोग भी संक्रमित मिले
Report By: Desk | 26, Mar 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

उज्जैन की महिला की इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। ये न सिर्फ इंदौर, बल्कि मध्य प्रदेश में भी कोरोना से पहली मौत है। दिन में महिला समेत 5 मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, जो देर रात बढ़कर 10 हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि 5 नए मरीज उज्जैन की महिला के रिश्तेदार हैं। बुधवार शाम को ही कोरोना संदिग्ध 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें शाम को ही इलाज के लिए उज्जैन से इंदौर लाया गया था। तब तक उनका सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला उज्जैन की निवासी थी। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हाेंने दम तोड़ा। कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए 4 अन्य मरीज इंदौर के ही अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इनमें 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। ये मरीज शहर के 2 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। खास बात यह है कि इन पांचों मरीजों में से किसी की भी विदेश यात्रा की हिस्ट्री नहीं है। यहां तक कि 2 मरीज ऐसे थे जो ज्यादा बाहर नहीं निकलते थे और न ही बीते 14 दिनों में किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। मरीजों में 2 पुरुष मित्र हैं। वे वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गए थे। हाल ही में लौटे हैं। उधर, उज्जैन की मृत महिला के बारे में पता चला है कि वे कुछ दिनों पहले बेगमबाग में सीएए के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हुईं थीं। उनके बेटे ने इस बात की पुष्टि की है। उज्जैन की जिस महिला की मौत हुई थी, उसके जनाजे में दो सगे भाई भी शरीक हुए थे। बुधवार सुबह इन दोनों की हालत खराब हुई तो कोई इन्हें मल्हारगंज स्थित लाल अस्पताल छोड़ गया। यहां से इन्हें गोकुलदास अस्पताल के सामने बने आईसोलेशन सेंटर एमआरटीबी भेजा तो दोनों वहां से भाग निकले और फिर लाल अस्पताल पहुंच गए। यहां बहुत देर तक कोने में बैठे रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |