ओडिशा: शख्स को पेड़ से बांधकर पीटा, मुंह में किया पेशाब
Report By: Arvind Aada | 30, Nov -0001
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

भुवनेश्वर : 

टिप्पणियांओडिशा के खुर्दा जिले में दो लोगों द्वारा एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया और उनमें से एक ने पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खुर्दा के पुलिस अधीक्षक (एपी) अजय प्रताप स्वैन ने कहा कि दो लोगों ने खुर्दा जिले के बंगीदा गांव के सौम्य रंजन दास को नारियल के पेड़ से 18 दिसंबर को बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की.

आरोपियों में से एक ने पानी मांगने पर उसके मुंह में पेशाब कर दिया. वीडियो में आरोपी, युवक को गाली देते हुए और पैर से मारते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कैंपदर गांव के राजेंद्र भूइयां और गतियां पलतसिंह के रूप में की है और उन्हें एक शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि यह घटना एक प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है. 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |