जेके सीमेंट के थर्मल पॉवर प्लांट में आग

निम्बाहेड़ा। जेके सीमेंट के मांगरोल स्थित थर्मल पॉवर प्लांट में गुरुवार की रात लगभग 3 बजे प्लांट के टरबाइन पर लुब्रिकेंट ऑइल के लिकेज होने से आग लगी। सूत्रों के अनुसार हाईप्रेशर लुब्रिकेंट होने से आग लगी। थर्मल प्लांट का एक पूरा हिस्सा जल चुका है। टरबाइन में भी काफी नुकसान की सूचना है। जेके सीमेंट के साथ-साथ पालिका निम्बाहेड़ा, वंडर सीमेंट, नुवाको प्लांट की फायर बिग्रेड ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज हवा से भी आग पर नियंत्रण पाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से किसी भी कर्मचारी के जलने की कोई सूचना नहीं है। नुकसान का सही आकलन विस्तृत जांचों के बाद ही पता चल सकेगा।


 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |