वृद्धा की हत्या का मामला सुलझा आरोपी पुलिस गिरफ्त में...

गरोठ। गंगाबाई पति छोटूलाल बागरी (68) बागरी मोहल्ले में झोपड़ी बनाकर अकेली रहती थी। वृद्घा की हत्या के कारणों का पता लगाने हेतु पड़ताल की तो पता चला कि कुछ दिन पहले कालू उर्फ कारुलाल पिता गिरधारीलाल बागरी (20) निवासी बोलिया हाल मुकाम बागरी मोहल्ला गरोठ द्वारा वृद्धा के साथ गाली-गलौज की गई थी तथा कारुलाल वृद्घा को आए दिन परेशान करता रहता है। इसको लेकर कारुलाल से कढ़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि रुपयों की आवश्यकता थी एवं वृद्घा अकेली रहती थी तथा पैरों में चांदी की कड़ियां पहन रखी थी जिसे हासिल करने के चक्कर में गंगाबाई की हत्या कर चांदी की 350 ग्राम वजनी कड़ियां निकाल ली। आरोपित से हत्याकांड में प्रयुक्त दराता व चांदी की कड़ियां बरामद कर ली गई हैं।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |