बंदूक की नोक 19 वर्षीय युवती से चलती कार में सामुहिक दुष्कर्म
Report By: | 28, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

अहमदाबाद। यह घटना संगाणी थाना क्षेत्र की है। रमोद गांव में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार के दिन घर में अकेली थी। इस दौरान कोटडा सांगणी के भाजपा के पूर्व महासचिव अमित पड़ालिया व अन्य दो विपुल भायला शेखड़ा व शांति गोविंद पडालिया यहां कार लेकर आए और युवती को जबरदस्ती से अपनी कार में खींचकर अपहरण कर लिया। इसके बाद तीनों ने चालू कार में उससे दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं आरोपितों ने लड़की को एकांत जगह ले जाकर फिर से उससे सामुहिक दुष्कर्म किया। इसके आरोपियों ने युवती को किसी से कहने पर गोली मारने की धमकी देकर रास्ते में उतार दिया। घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तुंरत परिजन उसे गोडल सिविल अस्पताल ले गए। जहां घटना की सूचना पाते ही सांगणी पुलिस का काफिला आ पहुंचा। राजकोट पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप किया गया है। जिसमें उससे सामुहिक दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। सांगाणी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित अमित पटालिया संगाणी का पूर्व महासचिव है। उसकी मां रामोद गांव की सरपंच है। जिसके कारण वह रामोद व आसपास के गांवों के लोगों को डराता-धमकाता था। उसके दो दोस्त शांती भाई और विपुल पूरे इलाके में नामचीन है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है। पुलिस द्वारा तीनों की तलाश की जा रही है।


image
नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |