नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया इलाके में प्रदर्शन हुआ हिंसक, 3 बसों में लगाई आग 12
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन क़ानून पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार को भी विरोध प्रदर्शन हुआ. पिछले तीन दिन से यहां जामिया के छात्र संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के ख़िलाफ़ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को छात्रों के साथ कई अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने जामिया से संसद तक जाने की कोशिश में हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें अब तक आगे नहीं बढ़ने दिया है. रविवार को प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए और सराय जुलैना में उन्होंने 3 बसों में आग लगा दी. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दमकल एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की जिसमें एक फायरमैन को चोट लगी है.
