नागरिकता संशोधन बिल पर आया RSS का बयान, कही ये बात




नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैय्याजी जोशी ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए इसे ‘साहसिक कदम' बताया. जोशी ने कहा कि आरएसएस का हमेशा से यह पक्ष रहा है कि जो हिंदू दूसरे देशों से प्रताड़ना के बाद भारत आते हैं, उन्हें घुसपैठिया नहीं बल्कि शरणार्थी के रूप में देखा जाना चाहिए. इस विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है और यह राज्य सभा से बुधवार को पारित हो चुका है. लोकसभा से यह विधेयक सोमवार को पारित हो गया था.


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |