लोकसभा चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के ये 4 नेता लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, चर्चा तेज 


Report By: Arvind Aada | 30, Nov -0001
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके 4 प्रत्याशियों के आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की भी संभावना है. इन उम्मीदवारों में पार्टी प्रवक्ता आतिशी भी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि पार्टी जहां एक तरफ 2015 के अपने ज्यादातर प्रत्याशियों को फिर से इन चुनावों में उतार सकती हैं, वहीं लोकसभा चुनाव लड़ चुके चार उम्मीदवारों को भी अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में उतारे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में आगामी चुनावों में, युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं पार्टी के प्रवक्ता, राघव चढ्ढा दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी या मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर से चुनाव लड़ सकते हैं. चढ्ढा दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |