महाविद्यालय में 15 वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

जावद। गवर्नमेंट महात्मा गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी मेघवाल के निर्देशन में 15 वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रवीन्‍द्र राठौर ने करते हुए संक्षिप्‍त रूपरेखा प्रस्‍तुत की। प्राचार्य ने मतदान के महत्‍व को बताते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच द्वारा कैम्‍पस एम्‍बेसेडर कैलाश भील को प्रमाण-पत्र प्राप्‍त होने पर शुभकामनाएं व्‍यक्‍त की। इस अवसर पर महाविद्यालय स्‍टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |