सुभाषचन्द्र बोस के नारो के साथ पथ संचलन निकाला....
जावद। विद्या भारती के निर्देशन में ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा मार्गदर्शित नीमच जिला ग्राम विकास शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर खोर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुभाषचन्द्र बोस का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव पर जय घोष व देशभक्ति के जयकारों के साथ पथ संचलन निकाला गया। संचलन के नेतृत्व सुभाषचंद्र बोस की वेशभूषा में मोहित राव ने किया। संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए सरवानिया चौराया , प्राथमिक कृषि संस्था के सामने होते हुए सुभाष चौक पहुंची। सुभाष चौक पर विद्यालय के संयोजक रामसिंह जाट, कारूलाल सेन, गणपत प्रजापत, भीमसिंह देवड़ा, राजू सेन, गणमान्य नागरिकों द्वारा सुभाषचंद्र बोस की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया किया गया। रैली जैन मोहल्ला, हनुमान वाटिका, गुर्जर मोहल्ला होते हुए विद्यालय में पहुंची। पथसंचलन का जगह-जगह बड़े उत्साह और उमंग के साथ स्वागत किया गया। साथ ही सुभाषचंद्र बोस का रूप धरे बालक का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। पथ संचलन का समापन विद्यालय में हुआ। उसके बाद सभी भैया बहनों को स्वल्पाहार कराया गया। उक्त जानकारी विद्यालय की प्रचार प्रमुख प्रियंका बैरागी द्वारा दी गई। रैली में विद्यालय के वरिष्ठ दीदी कैलाश मालवीय, सरोज डोरिया, भागवंती सरगरा, अनीता विरवाल, दीपिका पारीक दीदी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सुनील पुरोहित व प्रचार प्रमुख काजल धाकड़ द्वारा दी गई।