खेत पर सिंचाई करने गये किसान की मौत, खेत पड़ोसियों ने बेसुध देखकर दी परिजनों को सूचना
Report By: Desk | 06, Jan 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रातड़िया में खेत पर सिंचाई करने गए एक किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम रामेश्वर मेघवाल उम्र 35 वर्ष निवासी रातडिया है। किसान रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से हमेशा की तरह सिंचाई करने गया था। इसी दौरान वह सिंचाई करते हुए खेत में ही गश खाकर गिर गया। जब पड़ोसी देवीलाल वहां से गुजरा तो उसने देखा रामेश्वर बेसुध है। रामेश्वर को खेत मे पर बेसुध देखकर परिजनों को सूचित किया गया। किसान को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में नीमच जिला चिकित्सालय में दोपहर को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया व पुलिस ने मर्ग कायम किया। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |