कुएं में मिला बैंक कर्मचारी का शव, बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था मृतक...

नीमच। नीमच सिटी थानान्तर्गत श्मशान के समीप सुबह एक युवक का शव कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही  सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व रस्सी और चारपाई की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक का नाम विष्णु पिता मांगीलाल रैगर उम्र 30 निवासी रिटायर्ड कॉलोनी बघाना बताया जा रहा है। मृतक नीमच शहर के एचडीएफसी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था। मृतक के बड़े भाई दशरथ वर्मा ने शव की पहचान करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से घर वालों से रात को लेट आने की बोलकर निकला था। लेकिन सुबह तक नहीं आया। शनिवार सुबह उसकी लाश कुएं में मिली। एक साल पहले ही विष्णु का विवाह हुआ था, मौके से मृतक की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है, मृतक के शव को नीमच जिला चिकित्सालय ले जाकर पीएम के बाद शव परिजनों सुपुर्द किया गया। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |