शांति, एकता और ज्ञान का प्रकाश फैलाता है ‘दीपावली’ पर्व- लक्ष्मी प्रेमाणी

महिला समन्वय शाखा ने बच्चों के संग मनाई दीपावली, आवश्यक सामग्री की भेंट

नीमच । शांति, एकता और ज्ञान का प्रकाश फैलाता है दीपावली पर्व। अगर अंधेरा दूर करना है, चाहे मन का हो या संसार का तो आत्मविसर्जन के पथ पर ही चलना पड़ेगा। ‘दीपक’ संस्कृति के विकास का प्रतीक बन गया है। अंधेरे का दानव एक छोटे से ‘दीपक’ के बलिदान से अपना पराजय स्वीकार कर लेता है। दीप-पर्व  उल्लास-पर्व है, यह दीप-पर्व अंधकार पर विजय का पर्व है। यह बात  महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कही। शिक्षक कालोनी स्थिति गौड बस्ती में बच्चों के बीच दीपावली पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को आवश्यक सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी, सुमन शर्मा, मोनिका पोरवाल, संगीता पोरवला, मुद्रा प्रेमाणी सहित बड़ी संख्या मे महिलाऐ उपस्थित थी।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |