नीमच मंडी में मुंगफली की बंपर आवक, मंडी में लगे मुंगफली के ढेर

अन्य उपज की आवक भी रही तेज, मंडी में 50 हजार बोरी से अधिक की रही आवक

नीमच । शहर की कृषि उपज मंडी में गुरूवार को मुगंफली की बंपर आवक हुई। इससे मंडी में मुंगफली की ढेर लग गए। मंडी में अन्य उपज की आवक भी तेज रही है। इससे मंडी में 50 हजार बारी से अधिक की आवक हुई। दिपावली पर्व आने से मंडी में एकाएक उपज की आवक बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रदेश की बड़ी में शुमार है। मंडी में प्रतिदिन 60 से अधिक जिंसों का कारोबार होता है। मंडी में प्रतिदिन 10 से 12 करोड का कारोबार होता है। इससे मंडी को भी प्रतिदिन ढेड से दो लाख रुपये राजस्व की आमदानी होती है। शहर की कृषि उपज मंडी में प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा राजस्थान के किसान भी बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर पहुंचते है। दिपावली पर्व पास आने से मंडी में इन दिनों को उपज की आवक बड़ गई। इन दिनों मंडी में खरीफ फसलों की बंपर आवक हो रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को 50 हजार 612 बाेरी की आवक हुई है। इसमें इसमें सबसे अधिक मुंगफली 13 हजार 452, मक्का 12 हजार 425, सोयाबीन आठ हजार 71 व लहसुन छह हजार 250 बोरी की रही। अन्य उपज की आवक भी अच्छी रही। आवक अधिक होने से शाम पांच के बाद भी उपज की नीलामी चलती रही।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |