अस्थाई फुटकर पटाखा विक्रेताओ को दुकानो कि आवंटन प्रकिया सम्पन्न
Report By:
Desk |
26, Oct 2024
सरवानिया महाराज। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार नगर सरवानिया महाराज में राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक विनोद राठौर , पुलिस प्रशासन से रामविलास सोलंकी एएसआई तथा नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दिपावली पर्व पर आतिशबाजी के अस्थाई लायसेंस धारी फुटकर पंजीकृत पटाखा विक्रेताओ की आज दिनांक 25/10/2024 को दोपहर 03 बजे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फुटकर विक्रेताओ को आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने एंव कोई दुर्घटना न हो इससे बचने हेतु अनिवार्य गाइड लाईन पालन करने के निर्देश दिये गये तथा बाद में गोटी सिस्टम के माध्यम से शासकीय हायर सेकण्डरी स्कुल के मैदान में पटाखा बाजार हेतु 14 अस्थाई भूखण्ड आंवटन किये गये जो क्रमश: इस प्रकार से दुकान न. 01 अरूण पिता राजुलाल पाल, दुकान न. 02 शकंरलाल पिता वरदीचन्द्र मेघवाल, दुकान न. 03 ओमप्रकाश पिता प्रभुलाल जाटव, दुकान न. 04 राहुल पिता प्रहलाद चौहरा, दुकान न. 05 सुरेश पिता शंकरलाल मालु, दुकान न. 06 रविन्द्र पिता श्यामलाल माली, दुकान न. 07 प्रवीण कुमार पिता सुरेशचन्द्र नपावलिया, दुकान न. 08 सीमा कुंवर पति शैलेन्द्रसिंह राजपुत, दुकान न. 09 चेतन पिता भगतराम पाल, दुकान न. 10 नवीन पिता डालचन्द्र भोई, दुकान न. 11 लखन पिता सुरेशचन्द्र मालु, दुकान न. 12 लक्ष्मीलाल पिता सुरजमल जैन, दुकान न 13 चन्दन पिता हरीराम खटीक, दुकान न. 14 कारूलाल पिता रमेशचन्द्र राठौर को आंवटित की गई।
